फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bio Energy Project will be operational in seven districts including Meerut

मेरठ सहित सात जिलों में बायो इनर्जी प्रोजेक्ट का होगा संचालन

Thu, 26 Nov 2020 11:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bio Energy Project will be operational in seven districts including Meerut
मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने नेशनल एडॉप्टेशन फंड ऑन क्लाइमेट चेंज के अंतर्गत बायो इनर्जी परियोजनाओं के प्रोजेक्ट तैयार करवाकर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ व मुजफ्फरनगर जिले चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यक्रम के संबंध में गठित राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नेशनल पॉलिसी फॉर मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू के मद्देनजर एनजीटी के आदेश के क्रम में एनसीआर के 7 जिलों में परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 22.56 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इन सात जिलों में बायो इनर्जी के उत्पादन से संबंधित प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी व एमएसएमई स्तर के उद्यमियों द्वारा किया जाएगा। ये प्रोजेक्ट ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर लिए जाएंगे। बैठक में कृषि, वन एवं पर्यावरण, पशुपालन, नाबार्ड आदि विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed