{"_id":"59a7b3694f1c1b5d738b48c1","slug":"billy-goat-sell-in-lucknow-on-bakrid","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.80 लाख के शेरा को कद्रदान का इंतजार, 71 हजार में दुम्बा तो 65 हजार रुपये में बिका रॉकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.80 लाख के शेरा को कद्रदान का इंतजार, 71 हजार में दुम्बा तो 65 हजार रुपये में बिका रॉकी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
सलमान और सुलतान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद में कुर्बानी के लिए राजधानी में सजे बकरा बाजार में ज्यादा महंगे बकरों को इस बार खरीदार मिलना मुश्किल हो गए हैं। 10 से 20 हजार तक के बकरों की बिक्री तो खूब हो रही है लेकिन महंगे बकरों को फिलहाल इक्का-दुक्का खरीदार ही मिल रहे हैं।
बकरा मंडी में तोता परी नस्ल का 1.80 हजार रुपये कीमत का शेरा दो दिन से मंडी में है जिसे खरीदार का इंतजार है। वहीं अलवरी नस्ल के तीन लाख रुपये कीमत के बकरों की खूबसूरत जोड़ी को भी खरीदार नहीं मिले हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बकरों के शौकीन खरीदार नहीं आ रहे हैं।
बाजार में अलीगंज के दो व्यापारी अकील और वकील बकरों की ऊंची कद-काठी की खूबसूरत जोड़ी सलमान और सुल्तान को लेकर आए हैं। इन बकरों की कीमत 1.40 लाख रुपये है। हुसैनाबाद स्थित पजावा के व्यापारी पप्पू के पास मौजूद अजमेरी नस्ल के खूबसूरत बकरों की जोड़ी है जिसकी कीमत 1.20 लाख रुपये तय की है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के व्यापारी मो. लईक की तोता परी नस्ल की खूबसूरत जोड़ी भी बकरा बाजार की शान बढ़ा रही है। उन्होंने इनकी कीमत 1.40 लाख रुपये तय की है। मंडी में अजमेरी, अलवर, बतीसी और बरबरी नस्ल के बकरे मौजूद हैं। महंगे बकरों के खरीदार अभी कम आ रहे है जबकि औसत दर्जे के बकरे दूसरे जिले से भी पहुंचने की वजह से मंडी में बकरों के दामों में कमी आ रही है। 65 हजार के पाकिस्तान की नस्ल बीतल और गुलाबी नस्ल का बकरा 42 हजार में मौजूद है।
71 हजार में दुम्बा तो 65 हजार रुपये में बिका रॉकी
राजस्थान के सुजात नस्ल का ऊंचे कद का खूबसूरत बकरा रॉकी 65 हजार रुपये में बिक गया। इसकी कीमत 90 हजार तय की गई थी। वहीं तोतापरी नस्ल का बेलब्वॉय 45 हजार में बिका। सऊदी अरब की नस्ल का दुम्बा भी 71 हजार रुपये में बिका।