{"_id":"5716425f4f1c1bbc488b4590","slug":"bilari-jangipur-by-election-date-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी और जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम देखें यहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी और जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम देखें यहां...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Apr 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
DEMO
उत्तर प्रदेश में बिलारी और जंगीपुर विधानसभा की रिक्त सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन आयुक्त रमाकांत पांडेय ने बताया कि बिलारी और जंगीपुर विधानसभा की रिक्त सीटों के लिए 16 मई को मतदान होगा।
बताया कि चुनाव की अधिसूचना 22 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी वहीं मतगणना 19 मई को होगी।
बता दें कि गाजीपुर जिले की जंगीपुर सीट प्रदेश पंचायतराज मंत्री कैलाश यादव के निधन से खाली हुई थी वहीं मुरादाबाद-संभल जिले की बिलारी विधानसभा सीट सपा विधायक मो. इरफान की मृत्यु हो जाने की वजह से खाली हुई थी। मो. इरफान की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी।
यहां देखें कार्यक्रम
- निर्वाचन अधिसूचना- 22 अप्रैल 2016
- नामांकन की आखिरी तारीख- 29 अप्रैल 2016
- नाम पंत्रों की जांच की तारीख- 30 अप्रैल 2016
- नाम वापसी की आखिरी तारीख- 2 मई 2016
- मतदान की तारीख- 16 मई 2016
- मतगणना की तारीख- 19 मई 2016
21 मई से पहले निर्वाचन पूरा कर लिया जाएगा।