{"_id":"681fb8171446f73a1b0c27ae","slug":"bikes-collided-two-youths-died-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1197336-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत
Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत
बख्शी का तालाब। बिना हेलमेट बाइक चलाना दो युवकों की जान पर भारी पड़ गया। इटौंजा के महोना इलाके में शुक्रवार रात बाइक चालकों इटौंजा के किशनपुर निवासी महेंद्र कुमार (26) व बीकेटी के कठवारा निवासी मोहित (22) की टक्कर हो गई। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार बाइक सवार तीन युवक हरिओम, शिवम व आर्यन घायल हो गए। मोहित और आर्यन ममेरे भाई थे।
महेंद्र कुमार शटरिंग कारीगर थे। उनके चाचा राकेश के मुताबिक शुक्रवार को महेंद्र बाइक से साथी हरिओम व शिवम के साथ गांव की बारात में शामिल होने मड़ियांव के तिवारीपुर जा रहे थे। रास्ते में अमानीगंज महोना रोड पर तिकोनिया चौराहे के पास हादसा हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने महेंद्र व मोहित को मृत घोषित कर दिया। हरिओम व शिवम को छुट्टी दे दी गई। ट्रॉमा में भर्ती आर्यन कोमा में हैं। इटौंजा प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
इकलौता था महेंद्र तो सबसे छोटा था मोहित, घरों में मचा कोहराम
महेंद्र परिवार का इकलौता बेटा था। पिता की मौत हो चुकी है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। महेंद्र की मौत की खबर जब घर पहुंची तो मां किशोरी बदहवाश हो गईं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र का शव घर पहुंचा तो बहनों व मां का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। हादसे का शिकार हुए मोहित पेंटिंग का काम करते थे। परिवार में पिता रामशंकर, मां, दो विवाहित बहनें और बड़ा भाई दीपक है। मोहित परिवार में सबसे छोटे थे और सबसे लाडले थे। हादसे के वक्त मोहित मौसेरे भाई आर्यन को उनके घर अकबरपुर छोड़ने जा रहे थे।