{"_id":"5d5462a58ebc3e6ca8683d9b","slug":"bikers-hit-sepoy-lucknow-news-lko476358511","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग से बचने के लिए भाग रहे युवकों ने सिपाही पर बाइक चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग से बचने के लिए भाग रहे युवकों ने सिपाही पर बाइक चढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग से बच भाग रहे बाइक सवार युवकों ने सिपाही बाइक चढ़ाई
महानगर के वायरलेस चौराहे के पास मंगलवार शाम चेकिंग से बचकर भाग रहे बाइक सवार तीन युवकों ने एक सिपाही पर बाइक चढ़ा दी।
पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार तीनों युवकों को दबोच लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। घायल सिपाही का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है।
सीओ महानगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम एसआई प्रेम कुमार यादव टीम के साथ वायरलेस चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे।
शाम करीब 6.30 बजे गोल मार्केट की तरफ से बाइक पर सवार तीन युवक बिना हेलमेट के आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे।
सिपाही मनोज कुमार ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने सिपाही पर बाइक चढ़ा दी। टक्कर से सिपाही दूर जा गिरा और उसके पेट, हाथ, पैर और आंख के पास गंभीर चोटें आ गईं।
आरोपियों की बाइक लड़खड़ा गई और चौराहे पर मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। युवकों में बस्ती का संजय शुक्ला, झारखंड का दीप कुमार शर्मा और वाराणसी निवासी पवन कुमार यादव है।
तीनों यहां खुर्रमनगर स्थित किदवई टॉवर में रहते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पेपर नहीं दिखाने पर बाइक सीज कर दी गई है।
एसआई ने सिपाही को जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।