फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   biker dies in road accident in barabanki

ड्राइवर ने नहीं रोकी गाड़ी, सफारी में फंसकर 20 किमी तक घिसटकर मर गया युवक

Sat, 17 Dec 2016 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी Updated Sat, 17 Dec 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
biker dies in road accident in barabanki
डेमो

बाराबंकी के सफदरगंज चौराहे के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार एक्सयूवी ने टक्कर मार दिया। इस हादसे के बाद जहां एक युवक घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा वहीं दूसरा युवक सफारी के अगले हिस्से में फंस गया। 

विज्ञापन


इस दौरान चालक ने कार नहीं रोकी और हादसे से करीब बीस किलोमीटर दूर शहर कोतवाली के असेनी बाईपास के पास युवक को मृत हालत में छोड़कर सफारी चालक कार समेत लखनऊ की ओर भाग गया है। 
विज्ञापन


जैदपुर के सेखीपुर गांव निवासी रिंकू वर्मा पुत्र हरिचरण वर्मा गांव के ही अपने साथी दीपू रावत पुत्र पप्पू रावत के साथ किसी काम से निकला था। ये लोग सफदरगंज के बजहा चौराहे के पास पहुंचे थे कि फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफारी ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से दीपू उछलकर दूर जा गिरा और रिंकू सफारी के आगे फंस गया। हादसे के बाद सफारी चालक ने गाड़ी नहीं और रिंकू को घसीटते हुए असैनी मोड़ तक ले आया। यहां उसने सड़क किनारे रिंकू के क्षत-विक्षत शव को फेंक दिया और गाड़ी लेकर लखनऊ की तरफ भाग निकला। 


देर रात पुलिस को जब इस हादसे के बारे में पता लगा तो युवक के शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है। पुलिस द्वारा आरोपी चालक व कार के बारे में पता लगाया जा रहा है। गंभीररूप से घायल दीपू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed