{"_id":"6741e45d0bdfb47c5c0673ed","slug":"biker-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-knp1002-964216-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त जख्मी
Sat, 23 Nov 2024 07:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल हो गया। हादसा शनिवार को सरोजनीनगर इलाके में हुआ।
उन्नाव के सोहरामऊ सूर्यबली खेड़ा गांव का रहने वाला सूर्यपाल (25) दोस्त अतुल (20) के साथ सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित निजी कंपनी में काम करता था। दोनों सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। कानपुर रोड स्थित दरोगाखेड़ा के पास पीछे से रोडवेज बस की टक्कर से उनकी बाइक बेकाबू होकर नाले की दीवार से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने सूर्यपाल को मृत घोषित कर दिया। अतुल का इलाज चल रहा है।