{"_id":"605229dcdfdd8a3a5a7c3ecf","slug":"bikeboat-scam-fortuner-and-mercedes-recovered-from-bn-tiwari-s-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकबोट घोटाला: बीएन तिवारी के कब्जे से फार्च्युनर और मर्सिडीज बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकबोट घोटाला: बीएन तिवारी के कब्जे से फार्च्युनर और मर्सिडीज बरामद
Wed, 17 Mar 2021 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 17 Mar 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकबोट घोटाले के मास्टर माइंड बीएन तिवारी के कब्जे से आर्थिक अपराध अनुसंधान ने फार्च्युनर और मर्सिडीज कार बरामद की है। यह बरामदगी की बीएन तिवारी की निशानदेही पर ईओडब्ल्यू की लखनऊ टीम ने की है।
डीजी ईओडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बाइकबोट घोटाले के मास्टर माइंड बद्री नाथ तिवारी के कब्जे से पहले भी एक जेगुआर और फार्च्युनर बरामद की थी। बुधवार को बरामद हुई गाड़ियों के बारे में ईओडब्ल्यू को जानकारी मिली थी, लेकिन उसकी बरामदगी नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को बरामद की गई गाड़ियों को पारा थाने में खड़ा कराया गया है। मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू की मेरठ यूनिट आगे की कार्रवाई करेगी।
ईओडब्ल्यू ने बीएन तिवारी केपास से बरामद की गई करोड़ों की संपत्ति के बारे में प्रवर्तन निदेशालय को भी सूचना दे दी है। ईओडब्ल्यू की ओर से बीएन तिवारी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को अटैच करने का अनुरोध किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय इससे पहले बाइकबोट घोटाले में ही संजय भाटी की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।