फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike theft, police filed fir after 45 days

Lucknow News: शिक्षक की चोरी हुई बाइक, 30 बार दौड़ाया, 45 दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 11 May 2023 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike theft, police filed fir after 45 days
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। बाइक चोरी का एक केस दर्ज करने के लिए पीड़ित शिक्षक को करीब तीस बार थाने-चौकी के चक्कर लगवाए। जब शिक्षक ने अफसरों से शिकायत करने की बात कही तब घटना के 45 दिन बाद एफआईआर दर्ज की। कमिश्नरेट पुलिस की लचर कार्यशैली का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन



गोसाईंगंज निवासी दिनेश कुमार मड़ियांव के गायत्री नगर नौबस्ता खुर्द इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। दिनेश के मुताबिक 27 मार्च की शाम को घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई थी।
विज्ञापन

वह उसी दिन पुलिस के पास पहुंचकर तहरीर दी थी। दिनेश के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने कहा था कि बाद में आकर एफआईआर कॉपी रिसीव कर लें। दिनेश लौट गए थे।
इसके बाद दिनेश चौकी व थाने के चक्कर लगाते रहे, हर बार उनको आश्वासन दिया जाता रहा कि केस दर्ज कर लिया जाएगा, लेकिन नहीं किया। सात मई को जब वह गए तो उन्होंने थाने के पुलिसकर्मियों से कहा कि वह इस संबंध में अब उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। तब दूसरे ही दिन केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मड़ियांव इलाके में भी हुई थी चेन लूट

पांच मई की रात को अलीगंज में महिला से पर्स लूट का प्रयास हुआ था। जिसमें महिला व उसका मासूम बेटा घायल हो गया था। इस घटना से करीब एक घंटे पहले मड़ियांव में किरन नाम की महिला से चेन लूट हुई थी। इसमें भी वही लुटेरा शामिल था। ऐसे में स्पष्ट है कि मड़ियांव पुलिस चोरी लूट की घटनाओं पर भी अंकुश नहीं लगा पा रही है और रिपोर्ट दर्ज करने में भी हीलाहवाली कर रही है। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि प्रकरण की अभी जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी। अगर लापरवाही बरती गई होगी तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed