फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle

Lucknow News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 27 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle
सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र में बिसवां के ब्राह्मणी टोला निवासी सच्चे मियां (40) अपनी पत्नी समीना व बच्चे के साथ बाइक से बिसवां स्थित अपने घर आ रहे थे। तभी सीतापुर-बिसवां मार्ग पर कटरा चौराहे के आगे विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में पत्नी और बच्चा बाइक से छिटककर दूर जा गिरे। जबकि सच्चे मियां गाड़ी के नीचे आ गया। पुलिस ने उसे सीएचसी बिसवां भेजा जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। एसओ दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन





बुजुर्ग से दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटे 1.37 लाख

सीतापुर(रामकोट)। थाना क्षेत्र के बंडिया गांव निवासी छंगालाल बाजपेई (60) मंगलवार को कस्बे की इंडियन बैंक शाखा से मकान बनवाने के लिए रुपये निकालने गए थे। दोपहर करीब एक बजे वह बैंक से एक लाख 37 हजार रुपये निकालकर पैदल घर वापस आ रहे थे। तभी रामकोट कस्बे से बाहर अर्थाना कुतुबनगर मार्ग पर नागेश्वर मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग को धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जमीन पर गिर गया वहीं बदमाश थैले में रखे रुपये लेकर मौके से भाग गए। घटना के बाद पुलिस को मामले जानकारी मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी पाते ही एसओ अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को सरकारी वाहन में बिठाकर मामले की पड़ताल की। सीओ सिटी सुशील सिंह ने बताया कि घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर स्वाट सर्विलांस की टीमों को भी लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed