{"_id":"68fa925c11285660c8046d13","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-the-locket-from-the-woman-lucknow-news-c-13-knp1050-1438298-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला से लॉकेट छीन ले गए बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला से लॉकेट छीन ले गए बाइक सवार बदमाश
Fri, 24 Oct 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग में बुधवार रात जिमखाना क्लब के सामने बाइक सवार बदमाश ने ठाकुरगंज निवासी शीरू रस्तोगी का सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता ने कैसरबाग थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शीरू के मुताबिक बुधवार रात वह कार से कारोबारी पति राजीव के साथ खाना खाने कैसरबाग पहुंची थीं। रात करीब 9:45 बजे पति ने कार पार्क करने के लिए उन्हें जिमखाना क्लब के सामने उतार दिया। शीरू का आरोप है कि तभी हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश उनके पास आया और झपट्टा मारकर लॉकेट छीन लिया। शोर सुनकर लोग जब तक मदद के लिए दौड़ते आरोपी वहां से भाग निकला। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक केस दर्ज कर घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।