फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider's throat injured by manjha

Lucknow News: मांझे से बाइक सवार बुजुर्ग का गला जख्मी

Mon, 20 Apr 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's throat injured by manjha
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

विज्ञापन


राजाजीपुरम। बाजारखाला के हैदरगंज-ऐशबाग रोड पर रविवार दोपहर खतरनाक मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग हरिशंकर यादव का गला जख्मी हो गया। मांझा हेलमेट की बेल्ट में उलझ गया, जिससे जान बच गई। पारा निवासी हरिशंकर के अनुसार वह प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह बाइक से ऐशबाग स्थित बहन के घर जा रहे थे। तभी अचानक मांझा उनके सामने आ गया। जब तक वह बाइक रोक पाते मांझे से गले में घाव हो गया और खून बहने लगा। स्थानीय लोग उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनके गले में तीन टांके लगाए। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि थाने में किसी ने घटना की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed