{"_id":"696aada3f70532cc6c0a54e3","slug":"bike-rider-shopkeeper-dies-in-car-collision-wife-and-sister-in-law-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1562756-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत, पत्नी व साली घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत, पत्नी व साली घायल
Sat, 17 Jan 2026 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
श्रीपाल की फाइल फोटो।
लखनऊ। गोसाईंगंज के डेहरा मऊ अंडरपास के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार श्रीपाल (50) की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी रमा और साली राम जानकी घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोसाईंगंज के मटेरा गांव निवासी श्रीपाल (50) गंगागंज कस्बे में पान की गुमटी चलाते थे। उनके साले सुनील ने बताया कि श्रीपाल पत्नी रमा को लेकर मोहनलालगंज ससुराल मकर संक्रांति के दिन आए थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह पत्नी और साली राम जानकी निवासी बहरौली के साथ बाइक से घर के लिए निकले थे। रास्ते में पूर्वांचल एक्सप्रेस डेहरामऊ अंडरपास के पास तेज रफ्तार कार की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने तीनों को पीजीआई के ट्रॉमा-2 पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर देने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।