{"_id":"69bda1739503b8ef950be69a","slug":"bike-rider-killed-brother-in-law-injured-after-being-hit-by-a-speeding-car-lucknow-news-c-13-knp1002-1654869-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साला घायल
Sat, 21 Mar 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
माल। माल में शुक्रवार को घटघटा बाबा तीर्थ स्थल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में उनका साला घायल हो गया।
माल के जगदीशपुर निवासी शिवम के मुताबिक मलिहाबाद के सिरगामऊ निवासी उनके जीजा उमेश (35) बृहस्पतिवार को उनके घर आए थे। शुक्रवार को वह हेलमेट पहन कर बाइक से साथ में माल सीएचसी से जांच रिपोर्ट लेकर जगदीशपुर जा रहे थे। शाम लगभग चार बजे घटघटा बाबा के पास गलत दिशा से आ रही कार उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह और उमेश छिटककर दूर जा गिरे। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।