{"_id":"69bc607df14c088e1f001101","slug":"bike-rider-hit-by-vehicle-dies-lucknow-news-c-13-knp1002-1653305-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 20 Mar 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
गोसाईंगंज। दुलारमऊ के पास किसान पथ पर बृहस्पतिवार को उल्टी दिशा में जा रही बाइक सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के अनुसार कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी राज नारायण कुशवाहा (45) दोपहर करीब दो बजे बाइक से उल्टी दिशा में चिनहट की ओर जा रहे थे। दुलारमऊ के पास किसान पथ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से वह छिटक कर सड़क पर गिरने से जख्मी हो गए। जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई।
राज नारायण के दामाद रामजी ने बताया उनके ससुर एक हफ्ते पहले कबाड़ खरीदने के लिए बाइक से लखनऊ के लिए निकले थे। परिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
बाइक के पास मिला हेलमेट
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा बादल सरोहा ने पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया। डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा ने बताया कि बाइक से कुछ दूरी पर ही हेलमेट पड़ा हुआ था।