{"_id":"6806ad866a62841b9b0ea3a1","slug":"bike-rider-falls-after-colliding-with-car-dies-after-being-crushed-by-multiple-vehicles-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1167614-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गाड़ी से टकराकर गिरा बाइक सवार, कई वाहनों ने रौंदने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गाड़ी से टकराकर गिरा बाइक सवार, कई वाहनों ने रौंदने से मौत
विज्ञापन
राजू।
लखनऊ। बख्शी का तालाब में सोमवार को शिवपुरी मानपुर निवासी शटरिंग कारीगर राजू यादव (24) अज्ञात वाहन से टकरा गए। बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। राजू के सड़क पर गिरने से कई वाहन उनके ऊपर से गुजर गए। इससे उनकी मौत हो गई। शव क्षत विक्षत हो गया।
चचेरे भाई अमित के मुताबिक, राजू रविवार रात 9:30 बजे घर आ रहे थे। तभी किसान पथ सर्विस लेन के पास अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकराकर डिवाइडर में जा घुसी। इससे उनकी मौत हो गई। शव के ऊपर से कई वाहन गुजरते चले गए।
अज्ञात में भर दिया पंचनामा
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर दिया। तभी राजू के गांव वाले पहुंच गए। यहां एक कारीगर के परिचित ने मोबाइल और कपड़ों से शव की शिनाख्त राजू के रूप में कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग
अमित ने बीकेटी पुलिस से घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की मांग की। पुलिस के मुताबिक, शव को कई वाहनों के रौंदने की बात गलत है। घरवालों ने तहरीर नहीं दी है।