फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike rider dies in vehicle collision

Lucknow News: वाहनों की भिड़त में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 30 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में दो वाहनों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सलीमापुर मजरे दोकनहा गांव निवासी धुन्नीलाल लोध का बेटा नंदकिशोर (25) गांव के सनोज के साथ बाइक से कहीं गया था। वापस गांव लौटते समय मौलवी का पुरवा मोड़ के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। इसमें नंदकिशोर की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए हुए था। बाइक मेें पीछे बैठा सनोज घायल हो गया। हादसे के बाद नंदकिशोर की पत्नी सविता, मां कलावती, पिता धुन्नीलाल, भाभी जनकदुलारी और बड़े भाई अनिल कुमार में कोहराम मच गया। धुन्नीलाल के दो बेटों में नंदकिशोर छोटा था। वह भट्टे पर मजदूरी करके परिवार चलाता था। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। रक्षाबंधन का त्योहार होने के कारण पत्नी अपने चार माह के बेटे अभिजीत के साथ मायके में थी। घटना की सूचना पर ससुराल पहुंची। थानेदार देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed