{"_id":"68c49251c9ff396a760099a9","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-a-pickup-parked-in-the-dark-lucknow-news-c-13-knp1002-1382106-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंधेरे में खड़े पिकअप से टक्कर में बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंधेरे में खड़े पिकअप से टक्कर में बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
काकोरी में दुघर्टनाग्रस्त बाइक व पिकअप।
लखनऊ। काकोरी में दुलागंज ओवरब्रिज पर अंधेरे में खड़े पिकअप से टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम हुए हादसे के वक्त हाईवे पर लाइटें नहीं जल रही थीं। लोगों का कहना है कि एनएचएआई की इस लापरवाही के कारण दुघर्टना हुई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
समद चौकी प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता के मुताबिक काकोरी के गौरी गांव निवासी वीरेंद्र यादव (55) नादरगंज स्थित कान्हा उपवन में सिक्योरिटी गार्ड थे। देर शाम 7:30 बजे वह हेलमेट पहनकर बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। दुलागंज ओवरब्रिज पर लाइट न होने से वीरेंद्र को दिखाई नहीं दिया और वह खराब खड़े पिकअप से टकरा गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरेंद्र उछलकर सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीण रवि यादव और श्याम सिंह का कहना है कि जब उन्होंने एनएचआई के टोल फ्री नंबर 1033 पर घटना की जानकारी दी तो कहा गया कि वे अभी नहीं सकते हैं। उधर, पिकअप के पास खड़ा चालक भाग निकला। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि चालक की तलाश में टीम लगी है। वीरेंद्र के परिवार में पत्नी माया देवी, दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
चार माह से खराब है लाइट
ग्रामीण मुकेश यादव, सुधीर यादव व अन्य ने बताया कि आउटर रिंग रोड की स्ट्रीट लाइट चार महीने से खराब है। एनएचएआई से शिकायत पर भी इन्हें ठीक नहीं किया जा रहा। लोगों ने स्ट्रीट लाइटें न दुरुस्त करने पर प्रदर्शन करने की बात कही है।