{"_id":"692a0fc5c77722704e0af3a1","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-lucknow-news-c-13-knp1002-1492988-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की माैत
Sat, 29 Nov 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मोहनलालगंज। जंगली खेड़ा मोड़ पर आटा मिल के पास शुक्रवार शाम बाइक सवार ठाकुरगंज के बालागंज निवासी जलेस (28) तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दिलेश सिंह के मुताबिक जलेस मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से माती जा रहे थे। जंगली खेड़ा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से वह उसके पिछले पहिया के नीचे आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज की मदद से पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जलेस के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह ठाकुरगंज इलाके में पल्लेदारी का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं लग रखा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों को अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।