{"_id":"68e1898a2591b5bc6b04f8f4","slug":"bike-rider-collides-with-cart-child-dies-lucknow-news-c-13-knp1002-1413581-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक सवार ठेले से टकराए, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक सवार ठेले से टकराए, बच्चे की मौत
Sun, 05 Oct 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
बख्शी का तालाब। सीतापुर हाईवे पर शनिवार शाम लगभग छह बजे नरेशन ब्लू होटल के सामने बाइक सवार ठेले से टकरा गया। हादसे में बाइक पर बैठे आठ वर्ष के बच्चे की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि नरहरपुर सैरपुर निवासी अरविंद इटौंजा रिश्तेदारी में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी बाइक पर अरविंद की मां इंद्रानी, भांजा लकी गौतम (8) और भांजी काजल (11) थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर बहनोई गणेश और बहन उर्मिला थीं। होटल के सामने उल्टी दिशा में आ रहे चाट के ठेले से अरविंद की बाइक टकरा गई। इसमें लकी के सीने में चोट लगी। सभी को राम सागर मिश्र हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां लकी को मृत घोषित कर दिया गया। अरविंद ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी रोड पर शनिवार शाम भवानीपुर के पास बाइक सवार युवक सड़क पार कर रहे एक सांड़ से टकरा गए। हादसे में बाइक चालक बबलू (40) निवासी मंझी, माल और उनका साथी सुशील छटौनी सीतापुर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से राम सागर मिश्र हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुशील को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।