{"_id":"5c07b029bdec2241ab339304","slug":"bike-rally-of-shivpal-singh-yadav-s-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने महारैली के लिए शुरू की तैयारी, बाइक रैली कर माहौल बनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने महारैली के लिए शुरू की तैयारी, बाइक रैली कर माहौल बनाने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Dec 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 1090 चौराहे से लेकर ऐशबाग तक बाइक रैली निकली। भगवती सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस रैली को 9 दिसंबर को रमाबाई आंबेडकर मैदान में होने वाली महारैली से जोड़कर देखा जा रहा है। इस रैली से शिवपाल यादव अपनी सियासी ताकत का एहसास कराएंगे।
शिवपाल ने आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है।
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि शिवपाल के अलग पार्टी बनाकर मैदान में उतरने से अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को नुकसान होगा। वहीं, शिवपाल के भाजपा के इशारे पर काम करने की भी बातें की जा रही हैं। जिस पर शिवपाल ने भाजपा पर कठोर बयानबाजी कर आरोप को खारिज करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन