{"_id":"689cf2b19bfbfa2ca90856c3","slug":"bike-got-stuck-in-tractor-trolley-and-dragged-for-30-meters-student-died-lucknow-news-c-13-knp1050-1337511-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंसकर 30 मीटर घिसटी बाइक, छात्र की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में फंसकर 30 मीटर घिसटी बाइक, छात्र की माैत
Thu, 14 Aug 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक की फाइल फोटो।
लखनऊ। बख्शी का तालाब के अर्जुनपुर गांव में बुधवार दोपहर धीनोहरी गांव निवासी हाईस्कूल के छात्र अभिषेक लोधी (18) की बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। बाइक ट्रैक्टर में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में अभिषेक की मौत हो गई, जबकि उसका सहपाठी धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
अभिषेक के पिता नन्हू ने बताया कि बेटा बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से धर्मेंद्र को छोड़ने सीतापुर के चंदौली अटरिया जा रहा था। बाइक बिना हेलमेट के अभिषेक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अर्जुनपुर गांव के पास अभिषेक का बाइक से नियंत्रण खो गया और बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर उसमें फंस गई। ट्रैक्टर चालक ने बचने के लिए गति बढ़ा दी और अभिषेक बाइक सहित घिसटते चले गए, जबकि धर्मेंद्र वहीं पड़े रहे। आरोपी चालक मौके से भाग निकला।
पुलिस ने दोनों घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी। इस बीच अभिषेक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, धर्मेंद्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अभिषेक के परिवार में मां बिटाना, दो भाई और दो बहनें भी हैं।