फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike collides with stationary tractor-trolley, youth dies

Lucknow News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 17 Sep 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 17 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with stationary tractor-trolley, youth dies
दिलीप सिंह की फाइल फोटो।
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी रोड पर बुधवार सुबह खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से अचानक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दिलीप सिंह (24) की मौत हो गई।
विज्ञापन

चचेरे भाई वंश बहादुर सिंह के मुताबिक, दिलीप टेलीकॉम कंपनी के ठेकेदार के अधीन हेल्पर थे। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। माल क्षेत्र की ओर से चंद्रिका देवी रोड पर लकड़ियों से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जा रही थीं। वहीं, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आशीर्वाद फ्यूल पंप के सामने सड़क पर खड़ी थी। दिलीप की बाइक पीछे से उसमें जा टकराई। ट्रॉली में लदी लकड़ियों से दिलीप के सीने में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दिलीप चार भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed