फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike collided with cattle, uncle-nephew and student died

Lucknow News: मवेशी से टकराई बाइकें, चाचा-भतीजे और छात्र की मौत

Wed, 01 Mar 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with cattle, uncle-nephew and student died
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात दो बाइकें मवेशी से टकरा गई। इससे एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं एक बाइक पर सवार आईटीआई छात्र की जान चली गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया।
विज्ञापन

बछरावां के जोहवाशर्की निवासी जागेश्वर प्रसाद (63) अपने भतीजे दिलीप (44) के साथ सोमवार शाम लखनऊ जिले के निगोहां थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के निकट रात करीब 12 बजे बाइक छुट्टा मवेशी से टकरा गई। हादसे में चाचा-भतीजे सड़क पर गिर गए। गंभीर चोटें लगने से दोनों की मौत हो गई। जागेश्वर गांव में ही लॉड्री की दुकान चलाता था, दिलीप खेती करता था। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि बाइक दिलीप चला रहा था और हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

उधर, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के नौगवां निवासी गुलशन यादव (22) लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई का छात्र था। वह लखनऊ में ही रहकर पढ़ाई करता था। वह सोमवार शाम बाइक से अपने दोस्त उन्नाव जिले के पुरवा थाना निवासी पवन (27) के साथ पश्चिम गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल के बाद बाइक से लखनऊ लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के चुरुआ पश्चिम गांव बाईपास पर शेषपुर समोधा गांव के निकट बाइक मवेशी से टकरा गई। इससे गुलशन की मौत हो गई, जबकि साथी पवन घायल हो गया। गुलशन हेलमेट लगाए था। हालत गंभीर होने पर पवन को सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मवेशी के टकराने से तीन लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed