{"_id":"6ac953c3c4dd60972e0df277","slug":"bike-borne-worker-killed-companion-injured-after-collision-with-truck-lucknow-news-c-13-lko1096-1958402-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत, साथी घायल
Sat, 10 Oct 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बंथरा में बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक सूरज लोधी (26) की मौत हो गई, जबकि उनके साथी दीपक घायल हो गए। दोनों उन्नाव जिले के असोहा क्षेत्र स्थित नौगांवा गांव के रहने वाले थे।
सूरज के पिता सज्जन कुमार के मुताबिक, उनका बेटा बृहस्पतिवार रात दीपक के साथ बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहा था। बाइक बेटा बिना हेलमेट के चला रहा था। रात करीब 9:30 बजे दोनों बंथरा में प्रसाद अस्पताल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें प्रसाद अस्पताल पहुंचाया, जहां सूरज की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस ने सूरज के मोबाइल फोन से परिजनों को दी।
सूरज के परिवार में पिता सज्जन कुमार और मां रामरती देवी हैं। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।