{"_id":"5e68541b8ebc3eebce359bd6","slug":"big-road-accident-in-raebareli-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत
Wed, 11 Mar 2020 09:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में होली के दिन बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रायबरेली जिले के जगतपुर थाना इलाके के अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अयोध्या बकस के पुरवा के पास यह हादसा हुआ। मंगलवार को करीब 4:30 बजे स्कोर्पियो रायबरेली की ओर आ रही थी। कार में तीन लोग सवार थे।
जैसे ही कार अयोध्या बकस के पुरवा के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान सत्यम सोनी पुत्र राधेलाल सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी सलोन रोड जगतपुर, 'सुनील प्रजापति पुत्र रामेश्वर प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी रामनगर जगतपुर, पंकज तिवारी पुत्र शिव प्रकाश तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी खुरहटी थाना डीह के रूप में हुई है।
जगतपुर कोतवाल हरिशंकर प्रजापति ने बताया है कि अयोध्या बकस के पुरवा के पास सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया था। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई है।