{"_id":"4374377f8d02f8f0b4cf8db8732097dc","slug":"big-raily-in-lucknow-by-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की रैली से यूपी में चुनावी शंखनाद करेंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की रैली से यूपी में चुनावी शंखनाद करेंगे मोदी
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा नेतृत्व बेहद संजीदा है। सर्वाधिक ध्यान उत्तर प्रदेश पर है। यहां की चुनावी कमान केंद्रीय नेतृत्व खुद संभालेगा।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली में भाजपा चुनाव अभियान समिति की बैठक में यूपी को लेकर कई फैसले हुए। तय हुआ कि हैदराबाद की तर्ज पर अक्तूबर माह में लखनऊ में विशाल रैली करके नरेंद्र मोदी की प्रदेश में धमाकेदार इंट्री की जाए।
विज्ञापन
लोकसभा की 80 सीट और मोदी फैक्टर के चलते बेहतर चुनावी संभावनाओं को देखते हुए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व यूपी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।
पार्टी नेताओं के बीच अहम का टकराव न हो इसलिए यहां चुनावी कमान केंद्रीय नेताओं के हाथों में सौंपने की तैयारी है।
केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की बैठक में रविवार को इसके संकेत दे दिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में भी केंद्र की तरह चुनाव अभियान समिति बनाई जाए।
विज्ञापन
किसी वरिष्ठ नेता को इसका संयोजक बनाया जाएगा। यह समिति उसी तरह काम करेगी जैसे मोदी की अगुवाई में केंद्रीय चुनाव अभियान समिति कर रही है।
यह भी तय हुआ कि अक्तूबर माह में भाजपा लखनऊ में बड़ी रैली करेगी। इसमें भी हैदराबाद की तर्ज पर पांच रुपये टिकट लगाए जाने की योजना है।
रैली की तिथि शीघ्र तय की जाएगी। पार्टी की प्रदेश इकाई जल्द ही रैली की तैयारियों में जुट जाएगी। संगठन की मजबूती पर भी केंद्रीय नेतृत्व का पूरा ध्यान भी है।
सत्यापन के दौरान यह बात सामने आई है कि प्रदेश में 63 फीसदी बूथों पर कमेटियां बन गई हैं। इसके लिए प्रदेश के नेतृत्व की सराहना भी की गई।