फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big number of school for children

शिक्षा के लिए बुना जा रहा स्कूलों का जाल

Thu, 01 May 2014 05:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
big number of school for children
प्रदेश में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सरकारी स्कूलों को जाल बुना जा रहा है। प्रदेश के 55 जिलों में 449 राजकीय हाईस्कूलों का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय चाहता है कि इन स्कूलों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाए और बच्चों को दाखिला दिया जाए।

परियोजना निदेशालय ने इसके लिए संबंधित जिलों को निर्माण पूरा कराने के लिए तीसरी किश्त जारी कर दी है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत जरूरत के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज खोले जाने हैं। पहले साल इसमें हाईस्कूल तक फिर आगे चलकर इंटर तक की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रस्ताव पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वर्ष 2011-12 में प्रदेश के 55 जिलों में 449 राजकीय हाईस्कूलों को मंजूरी दी थी।

प्रत्येक स्कूल के निर्माण पर 58.12 लाख और प्रति स्कूल फर्नीचर व प्रयोगशाला सामान खरीदने के लिए 6.14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने इसके लिए दो किश्तें जारी कर चुका था अब तीसरी किश्त जारी की गई है।

अपर परियोजना निदेशक प्रभा त्रिपाठी ने इसके आधार पर स्कूलों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।

इन जिलों बन रहे हैं स्कूल
आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, जीबी नगर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रामपुर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, संत कबीरनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव तथा वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed