फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big news related with UP Board exam.

यूपी बोर्ड परीक्षा पर लिया गया बड़ा फैसला

Thu, 12 Mar 2015 12:34 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Big news related with UP Board exam.

माध्यमिक शिक्षा परिषद की कॉपियों का मूल्यांकन इस बार 30 मार्च से शुरू होकर 15 दिन तक चलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षकों को इसकी तैयारियां करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने कहा है कि जिलेवार कॉपियों का मूल्यांकन समय सारिणी के अनुसार कराया जाएगा। प्रदेश में इस बार 64 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 23 मार्च को समाप्त हो रही हैं। हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। इसलिए परिषद ने कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने कहा है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि व्यवस्थित वातावरण में पारदर्शी ढंग से मूल्यांकन कार्य हो सके।

26 व 27 मार्च को बुलाई गई बैठक

Big news related with UP Board exam.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार, जहां एक से अधिक मूल्यांकन केंद्र होंगे, वहां जिला विद्यालय निरीक्षक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, मूल्यांकन केंद्र न बनने वाले राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को पर्यवेक्षक बनाया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया कि पर्यवेक्षक प्रतिदिन मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और इसकी सूचना देंगे।

इसके लिए मेरठ व इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय की बैठक 26 मार्च और बरेली, वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय की बैठक 27 मार्च को बुलाई गई है।

बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में 34,98,430 व इंटर में 29,24,768 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed