फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big film city from Mumbai to be built in Uttar Pradesh - Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya

यूपी में बनेगी मुंबई से बड़ी फिल्म सिटी - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 08 Nov 2020 09:36 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 08 Nov 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Big film city from Mumbai to be built in Uttar Pradesh - Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उतर प्रदेश के नोएडा में मुंबई से बड़ी फिल्म सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं, अत्याधुनिक तकनीक और कलाकारों को सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना भवन में उतर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  फिल्म उद्योग में उतर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के कलाकार उतर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। वर्तमान सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाओं का पलायन न हो और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हों। उन्होंने कहा कि फिल्म विकास परिषद का कार्यालय बन जाने से कलाकारों को हर प्रकार की जानकारी प्राप्त हो सकेगी और फिल्मों में रुचि रखने वाले कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि फिल्म विकास परिषद के कार्यालय बन जाने से प्रदेश में कार्य करने वाले कलाकारों को सुगमता से कार्य करने का अवसर मिलेगा। उतर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने कहा कि  प्रदेश में एक भव्य फिल्म सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता एवं निर्देशकों को उतर प्रदेश में फिल्म उद्योग से संबंधित कार्यो के लिए आकर्षित करने तथा हर प्रकार की सुविधाएं वर्तमान सरकार द्वारा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल अधिक होने के कारण निर्माता एवं निर्देशकों को शूटिंग में मदद मिलेगी। 


इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, निदेशक सूचना  शिशिर, संयुक्त निदेशक विनोद कुमार पाण्डेय,  हेमंत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed