12 हजार लेखपालों की भर्ती पर हुआ बड़ा बदलाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार लेखपालों के विरोध को दरकिनार कर लेखपाल काडर को जिले से मंडल स्तर का करने की तैयारी में जुटी हुई है। वह लेखपाल के 12 हजार पदों पर भर्ती मंडल स्तरीय काडर के आधार पर कराना चाहती है।
राजस्व विभाग के अधिकारी बताते हैं कि राजस्व लेखपाल का काडर जिले का होता है। सरकार इसे मंडल स्तर का करने की सैद्धांतिक सहमति दे चुकी है।
कार्मिक विभाग ने पहले कुछ आपत्तियां की थीं जिनका समाधान हो चुका है। विभाग नियमावली में संशोधन करने के लिए कैबिनेट से अनुमति की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।
राजस्व परिषद को दिए भर्ती के निर्देश
इस बीच लेखपाल संघ ने काडर बदले जाने पर तमाम विसंगतियों का हवाला देते हुए विरोध जताया है। इसके लिए जिलों से सरकार को ज्ञापन भी भेजे गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि सरकार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी करना चाहती है। तमाम प्रयासों के बावजूद यह भर्ती अटकी हुई है। इसीलिए लेखपालों के 5000 नए पद बढ़ाने की कार्यवाही कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये कर दी गई।
राजस्व परिषद को भर्ती की तैयारियों के निर्देश दे दिए गए हैं। पूरी कोशिश है कि परिषद जब तक विज्ञापन जारी करने की कार्यवाही पूरी करे, शासन स्तर से काडर बदलने की भी कार्यवाही पूरी कर ली जाए। इसके बाद विज्ञापन निकालकर भर्ती शुरू कर दी जाएगी।