फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   big and beneficial decision of akhilesh yadav cabinet

अखिलेश यादव ने लिए आपके हित से जुड़े कई बड़े फैसले

Tue, 23 Jun 2015 07:47 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
big and beneficial decision of akhilesh yadav cabinet

जिला पंचायत अध्यक्षों को पहले की तरह समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती का अधिकार फिर से दे दिया गया है। प्रदेश कैबिनेट ने इसके लिए जिला पंचायत में अकेंद्रीय संवर्ग के समूह ‘ग’ के पदों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के दायरे से बाहर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि पिछले साल सरकार ने समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया था।

आयोग के गठन के पहले जिला पंचायतों के स्टेनो, बाबू, कंप्यूटर आपरेटर, एकाउंटेंट जैसे पदों की नियुक्ति जिला पंचायत अध्यक्ष करते थे। आयोग के गठन की वजह से जिला पंचायत अध्यक्षों की यह अहम जिम्मेदारी आयोग के पास चली गई थी।
विज्ञापन


जिला पंचायतों के अध्यक्ष सरकार से इन नियुक्तियों का अधिकार मांग रहे थे।पंचायतीराज विभाग ने जिला पंचायतों के अकेंद्रीयत सेवा के पदों को आयोग के दायरे से बाहर निकालने की अनुमति देने का प्रस्ताव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ जिला पंचायत अध्यक्षों के पास यह अहम अधिकार फिर से वापस आ गए हैं।

गरीब छात्रों को मदद देगी सरकार

big and beneficial decision of akhilesh yadav cabinet

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि राज्य सरकार आईआईटी में चयनित गरीब छात्रों की पूरी मदद करेगी। उन्होंने ऐसे छात्रों के बारे में जानकारी सामने लाने के लिए मीडिया की तारीफ भी की।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी में चुने गए गरीब प्रतिभाशाली छात्रों की जानकारी सामने लाने में मीडिया की काफी अहम भूमिका रही है। मीडिया के जरिये जहां भी गरीब छात्रों  के बारे में जानकारी मिलेगी, सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।

सोलर पंपों के वितरण के सवाल पर कहा कि योजना फ्लाप नहीं हुई है। पंप बंटने में देरी क्यों हुई इसे दिखवाया जाएगा। इस योजना के लिए अभी तक सीमित बजट ही था। अब ऑनलाइन सिस्टम लागू करने जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि कितने लोग सोलर पंप चाहते हैं।

उसी के हिसाब से बजट की व्यवस्था की जाएगी। इस साल 5000 सोलर पंप बांटने का लक्ष्य है। कानून-व्यवस्था के  सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

टोरेंट पावर को सौंपने का करार रद्द

big and beneficial decision of akhilesh yadav cabinet

राज्य सरकार ने कानपुर की बिजली व्यवस्था निजी कंपनी टोरेंट पावर को सौंपने का करार रद्द कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में टोरेंट के साथ 18 मई 2009 को किए गए करार को निरस्त करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

सरकार के इस फैसले से कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केस्को) के निजीकरण की कार्यवाही फिलहाल टल गई है।

मायावती के शासनकाल में कानपुर की बिजली व्यवस्था टोरेंट पावर को सौंपने का फैसला हुआ था। करार के छह साल बाद भी केस्को को टोरेंट पावर को हस्तांतरित नहीं किया जा सका।

जानकारों का कहना है कि भारी घाटे की वजह से केस्को को निजी हाथों में सौंपने का फैसला किया गया था लेकिन इस बीच राजस्व और आधारभूत आंकड़ों में भी काफी बदलाव आ गया। इसके मद्देनजर पिछले 27 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में करार को निरस्त करने पर सहमति बन गई थी।

बदल गया लखनऊ के चि‌ड़ियाघर का नाम

big and beneficial decision of akhilesh yadav cabinet

कैबिनेट ने लखनऊ के चिड़ियाघर का नाम बदल दिया है। अब इसे ‘नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के नाम से जाना जाएगा।

लखनऊ प्राणि उद्यान की स्थापना वर्ष 1921 में इंग्लैण्ड के राजकुमार प्रिंस ऑफ वेल्स के लखनऊ आगमन के अवसर पर करते हुए इसका नाम प्रिंस ऑफ वेल्स जूलोजिकल गार्डेन्स रखा गया था। 04 जून, 2001 को इसका नाम परिवर्तित कर लखनऊ प्राणि उद्यान किया गया था।

लखनऊ के अलावा नवाबगंज पक्षी बिहार का नाम भी बदल दिया गया है। चन्द्रशेखर आजाद के नाम पर नवाबगंज पक्षी विहार का नाम परिवर्तित कर ‘शहीद चन्द्रशेखर आजाद पक्षी विहार, नवाबगंज’ उन्नाव रखने का निर्णय लिया है।

शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जनपद के भवरा ग्राम में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed