फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big alocation for Varanasi in Budget.

मोदी के बजट में काशी को 'सम्मान', यूपी को दुत्कार!

Sun, 01 Mar 2015 01:07 AM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
Big alocation for Varanasi in Budget.

मोदी सरकार के दूसरे बजट से यूपी की कुछ अपेक्षाएं पूरी हुई हैं, लेकिन ज्यादातर उम्मीदों को पंख नहीं लग सके। चार हजार मेगावाट के अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट को छोड़ दें तो सूबे के लिए किसी बड़ी परियोजना की घोषणा नहीं हुई।

विज्ञापन


बजट में कई राज्यों में राष्ट्रीय स्तर के संस्थान खोलने तथा बिहार और पश्चिम बंगाल को विशेष सहायता देने की घोषणा की गई है, लेकिन यूपी इसमें भी खाली हाथ रहा।
विज्ञापन


‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट के लिए बजट का प्रावधान कर देने से गंगा की सफाई का रास्ता जरूर खुल गया है। वहीं, वाराणसी को विश्व सांस्कृतिक धरोहर बनाने, लखनऊ मेट्रो को रफ्तार देने तथा सूबे में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बजट में धन की व्यवस्था होने से थोड़ा सुकून जरूर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को लोकसभा चुनाव में बंपर जीत दिलाने वाले यूपी को भाजपा सरकार से बड़ी परियोजनाओं की उम्मीद थी, लेकिन बजट में वे पूरी होती नहीं दिख रहीं। प्रदेश के खाते में सबसे बड़ी उपलब्धि एटा में स्थापित होने वाली 4000 मेगावाट क्षमता की पहली अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना है।

पांच अल्ट्रा मेगापावर परियोजनाओं को मंजूरी

Big alocation for Varanasi in Budget.

बिजली मंत्रालय की स्थल चयन समिति ने पिछले दिनों एटा को उपयुक्त बताते हुए केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद इस परियोजना में दिलचस्पी दिखाते हुए केंद्र से संपर्क बनाए हुए थे। बजट में जिन पांच अल्ट्रा मेगा पावर परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें एटा भी शामिल है।

मोदी सरकार बनने के बाद जोर-शोर से शुरू की गई ‘नमामि गंगे’ परियोजना के लिए 2100 करोड़ रुपये का आवंटन हो जाने से गंगा की सफाई की उम्मीदें बढ़ी हैं। यूपी में गंगा 800 किमी लंबाई में बहती है और 17 जिलों से होकर गुजरती है।

जाहिर है, गंगा सफाई का सबसे ज्यादा लाभ भी उत्तर प्रदेश को मिलेगा। कॉरपोरेट हाउस से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) से इतर गंगा सफाई या स्वच्छता अभियान के लिए मिलने वाले दान पर सौ फीसदी कर छूट रहेगी।

इससे ‘नमामि गंगे’ और स्वच्छता कार्यक्रम के लिए ज्यादा धन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ समेत देश के 11 शहरों में मेट्रो के लिए 8260 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे लखनऊ मेट्रो का काम रफ्तार पकड़ेगा।

पीएम के संसदीय क्षेत्र पर मेहरबानी

Big alocation for Varanasi in Budget.

बजट में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का जरूर ध्यान रखा गया है। मंदिरों के शहर वाराणसी को विश्व सांस्कृतिक धरोहर स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे वाराणसी के कायाकल्प की उम्मीदें बढ़ी हैं।

स्मार्ट सिटी बनाने का रास्ता खुला
बजट से देश में सौ स्मार्ट शहर बनाने का रास्ता भी खुल गया है। इनमें सूबे के दो या तीन शहर शामिल हो सकते हैं। अभी तक अमेरिका के सहयोग से इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है।

जापान के सहयोग से क्योटो की तर्ज पर वाराणसी का सुंदरीकरण भी होना है। इसके अलावा भी प्रदेश सरकार ने कुछ स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव भेजा है। केंद्र सरकार इनमें से किसे मंजूरी देगी, अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed