फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhoomi Pujan Ceremony: PM Modi will come on the afternoon of 19th, CM will have dinner with industrialists in

भूमि पूजन समारोह: 19 की दोपहर को आएंगे पीएम मोदी, शाम को उद्योगपतियों संग डिनर करेंगे सीएम

Mon, 12 Feb 2024 10:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Feb 2024 10:49 PM IST
सार

यूपी सरकार का भूमि पूजन समारोह 19 फरवरी को लखनऊ में आयोजित होना है। इसमें देश-दुनिया के शीर्ष उद्योगपति आमंत्रित किए गए हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
Bhoomi Pujan Ceremony: PM Modi will come on the afternoon of 19th, CM will have dinner with industrialists in
PM Modi CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भूमि पूजन समारोह की तैयारियां तेजी से आकार ले रही हैं। 19 फरवरी को दोपहर लगभग डेढ़ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह का उद्घाटन करेंगे। शाम को उद्योगपतियों को मुख्यमंत्री डिनर पर आमंत्रित करेंगे। सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रमुख जेबी पार्क, अशोक हिंदुजा, धीरज हिंदुजा और ग्रीनको समूह के प्रमुख का आना तय हो गया है।

विज्ञापन


समारोह खास बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी पर विशेष कार्यशाला का आयोजन होगा। दूसरे दिन यानी 20 फरवरी को इस कार्यशाला को ईटीएच विश्वविद्यालय, ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक संबोधित करेंगे। महान भौतिक वैज्ञानिक सर अल्बर्ट आइंस्टीन ने ईटीएच से ही अपनी पढ़ाई की थी। आइंस्टीन ने वर्ष 1896 से 1900 तक इसी पॉलिटेक्निक में अध्ययन किया, जिसे अब स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ईटीएच ज्यूरिख) कहा जाता है। उन्होंने गणित और प्राकृतिक विज्ञान में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि यहीं से प्राप्त की। समारोह में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति पर खास फोकस किया जाएगा। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल इसके बारे में बताएंगे।
विज्ञापन


समारोह की खास बात ये भी है कि पांच हजार वर्ग फीट में जर्मन हैंगर तैयार किया जा रहा है। कई टीमें दिन रात लगी हैं। समारोह में अभी तक लगभग 500 करोड़ रुपये के 325 प्रस्ताव आ चुके हैं। कुल दस लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed