{"_id":"5e987ea68ebc3e6f945b67d7","slug":"bhoomi-poojan-cancels-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के चलते राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन स्थगित, शिविर व आयोजन भी टले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के चलते राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन स्थगित, शिविर व आयोजन भी टले
Thu, 16 Apr 2020 09:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के चलते विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 30 अप्रैल को प्रस्तावित भूमि पूजन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। विहिप ने यह फैसला गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और संगठन की कोर कमेटी में चर्चा के बाद लिया। मई तक तय अन्य कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रस्ट के महामंत्री और विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने बताया कि विहिप या ट्रस्ट ने कभी सार्वजनिक रूप से 30 अप्रैल को भूमि पूजन की घोषणा नहीं की थी, लेकिन परस्पर वार्तालाप में और पेजावर मठ के सुझाव पर मंदिर के लिए 30 अप्रैल को भूमि पूजन की बात हुई थी। संयोग से इसकी सूचना तमाम लोगों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विहिप ने 22 से 29 मई तक गोंडा में होने वाले बजरंग दल के प्रशिक्षण शिविर और 24 से 31 मई तक लखनऊ में होने वाले दुर्गावाहिनी के शिविर भी स्थगित कर दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य भागों में होने वाले शिविरों को भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन