{"_id":"68e2d715618ef653dc0ea565","slug":"bhojpuri-singer-pawan-singhs-wife-creates-ruckus-in-his-apartment-lucknow-news-c-13-knp1002-1415159-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी का अपार्टमेंट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी का अपार्टमेंट में हंगामा
Mon, 06 Oct 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
हंगामे के वायरल वीडियो की फुटेज।
गोसाईंगंज। भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी अपार्टमेंट में जमकर हंगामा किया। दरअसल, ज्योति अपने पति पवन सिंह के घर पहुंची थीं। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया और फोन कर सुशांत गोल्फ सिटी थाने से पुलिस को बुला लिया। इस पर वह भड़क गईं।
ज्योति ने पुलिस से कहा कि वह बिना पति से मिले वापस नहीं जाएंगी। ज्योति ने मौके का वीडियो बनाकर वायरल किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। यही नहीं इंस्पेक्टर भी उन्हें फोन पर धमका रहे हैं। वीडियो में पुलिस और ज्योति में बहस होती दिख रही है। ज्योति पुलिस से कह रही हैं कि वह अपने पति के घर आई हैं। उन्हें पति के घर पर रहने का पूरा अधिकार है। ज्योति ने कहा कि पति के घर से वह बाहर नहीं निकलेंगी। दबाव बनाया तो वह जहर खा लेंगी।
डीसीपी साउथ दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पवन सिंह और ज्योति का विवाद चल रहा है। गार्ड की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले पवन सिंह के भाई फ्लैट से निकले और ज्योति को बुलाकर ले गए। फिलहाल ज्योति अपने पति के फ्लैट में ही हैं।