फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhojpuri film producer beaten up by line producer and his associates during shooting

Lucknow News: शूटिंग में भोजपुरी फिल्म निर्माता को लाइन प्रोड्यूसर ने साथियों संग पीटा

Wed, 05 Mar 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 05 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri film producer beaten up by line producer and his associates during shooting
शूटिंग में भोजपुरी फिल्म निर्माता को लाइन प्रोड्यूसर ने साथियों संग पीटा
बख्शी का तालाब। बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज में सोमवार को मुंबई में अंधेरी वेस्ट के फोर बंगलो निवासी भोजपुरी फिल्म निर्माता प्रेम राय को लाइन प्रोड्यूसर रिजवान ने पीट दिया। पुलिस ने सात नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लाइन प्रोड्यूसर व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। विवाद लेनदेन के कारण हुआ था।
विज्ञापन


प्रेम राय निर्देशक भी है। उनके मुताबिक शूटिंग में आने वाले खर्च व अन्य प्रबंधों के लिए रिजवान को दस लाख नकद व चार लाख उसके खाते में दिए थे। इसके बावजूद उसने सेट पर काम करने वालों को भुगतान नहीं किया। इसकी शिकायत मिली थी। दोपहर 12 बजे कॉलेज में फिल्म पटना से पाकिस्तान-2 की शूटिंग हो रही थी। तभी रिजवान साथी सन्नी, सुरेंद्र यादव, राम प्रताप सिंह, एहसान अली, अनवर, धीरू व 20 लोगों के पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर लाठी-डंडों से उनको पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से लोगों ने प्रेम राय को बचाया। आरोपी ने काम न करने की धमकी दी और भाग निकला। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। आरोपी के भागे चल रहे अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed