{"_id":"61960178e05fee6fcf3c5a67","slug":"bhojpuri-actor-nirahua-criticizes-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भोजपुरी एक्टर निरहुआ का अखिलेश पर हमला, बोले- कृष्ण भगवान भी खून के आंसू रोएं होंगे.. जब रामभक्तों पर गोलियां चली होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भोजपुरी एक्टर निरहुआ का अखिलेश पर हमला, बोले- कृष्ण भगवान भी खून के आंसू रोएं होंगे.. जब रामभक्तों पर गोलियां चली होंगी
Fri, 19 Nov 2021 04:31 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Nov 2021 04:31 PM IST
सार
भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव को हिंदुओं से नफरत करने वाला और जिन्ना वाली विचारधारा का बताया।
विज्ञापन
भोजपुरी स्टार निरहुआ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव के लिए प्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं का एक दूसरे पर कटाक्ष करने का दौर जारी है। भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने गुरुवार को वीडियो ट्वीट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि अखिलेश यादव को एक विशेष रंग से नफरत है।
विज्ञापन
निरहुआ ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि भैया, आप तो मान ले लिए.. सम्मान ले लिए और यादवों का स्वाभिमान ले लिए। कृष्ण भगवान भी खून के आंसू रोएं होंगे.. जब तुष्टिकरण की राजनीति में आप लोगों ने अयोध्या में राम भक्तों की जान ले लिए। हिन्दू होकर हिंदुओं से नफरत करने वाले, जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है।
विज्ञापन
निरहुआ 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव में उतारा गया था। इस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
वीडियो में निरहुआ ने कहा कि आप इसी तरह से लोगों को बताते रहिए कि आप जिन्ना वाली विचारधारा के हैं। अगर आपको मौका मिलेगा तो इस प्रदेश और देश का क्या हाल करेंगे। मुझे तो पता है। हिंदू होकर हिंदुओं से नफरत करने वाले, जिन्ना का नाम जपने वाले, धिक्कार है।