{"_id":"5ca1a61bbdec22141d19ed1e","slug":"bhim-army-chief-asked-question-to-bsp-chief-mayawati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती पर चंद्रशेखर का तगड़ा पलटवार, पूछा- टिकट पाए सवर्णों का बहुजन मिशन में क्या है योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती पर चंद्रशेखर का तगड़ा पलटवार, पूछा- टिकट पाए सवर्णों का बहुजन मिशन में क्या है योगदान
Mon, 01 Apr 2019 11:18 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर और मायावती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर तगड़ा पलटवार किया है। चंद्रशेखर ने मायावती से पूछा है कि जिन सवर्णों को टिकट मिला है उनका बहुजन मिशन में क्या योगदान है?
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने ट्विटर के जरिए मायावती के आरोपों पर पलटवार किया। चंद्रशेखर ने कहा कि बहनजी को सतीश चंद्र मिश्रा गुमराह कर रहे हैं। पार्टी संस्थापक कांशीराम की टीम के साथियों को एक-एक करके बसपा से निकलवा दिया और आज इतने बड़े विरोध के बाद भी ब्राह्मणवादी, संविधान विरोधी लोगों को टिकट देकर संसद में भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें- यूपी की इन 20 सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन का गणित भारी, बिखर सकता है भाजपा का 'मिशन 74' का सपना
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने कहा कि बहुजन विरोधी मनुवादी सवर्णों को टिकट दिए जा रहे हैं और मिशनरी कार्यकर्ताओं को एजेंट बताया जा रहा है। चंद्रशेखर ने ट्विटर पर वसीम अकरम त्यागी के उस ट्वीट को रीट्वीट भी किया, जिसमें त्यागी ने मायावती पर मनुवादी होने का आरोप लगाया है।
त्यागी ने कहा- गुजरात दंगों के बाद गुजरात जाकर मोदी का प्रचार करने वाली बहनजी सहारनपुर में दलितों के अत्याचार के खिलाफ जेल काटने वाले भीम आर्मी चीफ को भाजपा का एजेंट बता रही हैं। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है?
मायावती ने ये किया था ट्वीट
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा दलितों का वोट बांटने के लिए चंद्रशेखर को वाराणसी सीट से लड़वा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र के तहत भीम आर्मी का निर्माण करवाया और इसकी आड़ में दलित विरोधी मानसिकता की घिनौनी राजनीति कर रही है।
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि भाजपा ने जासूसी करने के लिए चंद्रशेखर को बसपा में भेजने की कोशिश की लेकिन उनका षड्यंत्र विफल रहा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एक-एक वोट कीमती है इसे बर्बाद न होने दें।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र के तहत भीम आर्मी का निर्माण करवाया और इसकी आड़ में दलित विरोधी मानसिकता की घिनौनी राजनीति कर रही है।
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि भाजपा ने जासूसी करने के लिए चंद्रशेखर को बसपा में भेजने की कोशिश की लेकिन उनका षड्यंत्र विफल रहा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एक-एक वोट कीमती है इसे बर्बाद न होने दें।