फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhasha University: Recruitment process for 116 teacher posts in the new academic session

Lucknow News: भाषा विविः शिक्षकों के 116 पदों पर भर्ती प्रक्रिया नए शैक्षणिक सत्र में

Thu, 12 Jun 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhasha University: Recruitment process for 116 teacher posts in the new academic session
भाषा विविः शिक्षकों के 116 पदों पर भर्ती प्रक्रिया नए शैक्षणिक सत्र में
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 114 पदों पर लंबित भर्ती प्रक्रिया पर लगा ग्रहण जल्द हटने वाला है। नए शैक्षणिक सत्र में विवि प्रशासन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेगा। इसके लिए यहां पदों के सापेक्ष आए आवेदनों की स्क्रूटनी का कार्य शुरू हो गया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए जल्द ही तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


भाषा विश्वविद्यालय में तत्कालीन कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने अप्रैल 2024 में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और विधि संकाय में संविदा शिक्षकों के 116 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई थी। सभी पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी थी। इसका कारण पदों के सापेक्ष कम आवेदनों का आना और प्रशासनिक लापरवाही दोनों थे। अब जब विवि में नए कुलपति के तौर प्रो. अजय तनेजा ने कार्यभार संभाला है तो उन्होंने नियुक्ति संबंधी लंबित प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया होनी है उसमें 14 पद प्रोफेसर, 27 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 74 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होनी है। विवि में स्थापना के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की यह भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाषा विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से शिक्षकों पर जहां अतिरिक्त कक्षाओं का दबाव कम होगा, वहीं विद्यार्थियों का पठन-पाठन भी निर्बाध होगा। इसके साथ ही नए खुले विधि, फार्मेसी संकाय को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। नया सत्र शुरू होने तक सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed