{"_id":"62398be39679942d846f6a82","slug":"bhasha-university-convocation-day-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल बोलीं- विश्वविद्यालय जितना खर्च करते हैं उतना जल संरक्षण भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल बोलीं- विश्वविद्यालय जितना खर्च करते हैं उतना जल संरक्षण भी करें
Tue, 22 Mar 2022 02:12 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:12 PM IST
सार
भाषा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 83 मेधावियों को मेडल व 734 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई साथ ही 20 माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने युवाओं व विश्विद्यालयों से आह्वान किया है कि वे जल और ऊर्जा संरक्षण के लिए आगे आयें। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहीं राज्यपाल ने कहा कि हर विवि जल का संरक्षण भी करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर विवि-कॉलेज में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था हो। उन्होंने जल्द ही होने वाले अर्थ आवर डे का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी युवा अपने घर में निर्धारित समय पर एक घंटे बिजली बंद रखकर ऊर्जा संरक्षण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
उन्होंने इसके साथ ही युवाओं को रक्तदान, प्लेटलेट्स देने के लिए भी आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि एक मैडल पाने से ज्यादा संतुष्टि किसी एक व्यक्ति की जान बचाकर मिलेगी। वहीं मालिनी अवस्थी ने युवाओं को हमेशा सीखते रहने व हमेशा स्वाध्याय के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
समारोह में 83 मेधावियों को मेडल व 734 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई साथ ही 20 माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया और साल भर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।