{"_id":"5ff3038d8ebc3e3bb4243233","slug":"bharatiya-jan-samman-party-to-contest-all-seats-in-up-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव में एक और राजनैतिक पार्टी आजमाएगी किस्मत, सभी सीटों पर लड़ेगी भारतीय जन सम्मान पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव में एक और राजनैतिक पार्टी आजमाएगी किस्मत, सभी सीटों पर लड़ेगी भारतीय जन सम्मान पार्टी
Mon, 04 Jan 2021 05:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले एक और राजनैतिक पार्टी भी चुनाव में हाथ आजमाने वाली है। उ.प्र भारतीय जन सम्मान पार्टी के उत्तर प्रदेश पार्टी कार्यालय का रविवार को उद्घाटन हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने मिशन 2022 के विधानसभा चुनावों का एलान किया।
भारतीय जन सम्मान पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की विचारधारा सभी राजनैतिक पार्टियों से बिल्कुल अलग है, दूसरी पार्टियों पर जहां जातिवाद हावी है वहीं भारतीय जन सम्मान पार्टी देश की एकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें
सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग पार्टी में पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किसान नेता डॉ. मानसिंह ने किया। पार्टी के सभी पदाधिकारी अपने-अपने जिले में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए एवं 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का है। जो दूसरी सरकारों ने नहीं किया वो काम भारतीय जन सम्मान पार्टी करेगी। पार्टी के सत्ता में आते ही बुंदेलखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी।

पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रानू छारी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग जावेद अहमद किरमानी, राष्ट्रीय सचिव हाजी सोहेल अहमद जैदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग राजन सफरी, राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय प्रवक्ता जशपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव यूथ विंग रुपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम भसीन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उ.प्र इस्लाम अंसारी, यूथ प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार, लखनऊ महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा करुना शर्मा समेत क्षेत्रों के मंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष समेत उत्तर प्रदेश के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।