फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharat returned with Ram's foot paduka

Lucknow News: राम की चरण पादुका लेकर लौटे भरत

Mon, 07 Oct 2024 05:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Bharat returned with Ram's foot paduka
आलमबाग में रामलीला का मंचन करते पात्र।
लखनऊ। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी राजधानी में मंचित की जा रहीं रामलीलाओं का आनंद ले रहे हैं। डालीगंज में होने वाली मौसमगंज की रामलीला में नियमित जाने वाले मनीष गुप्ता कहते हैं कि लीलाओं का अपना आनंद है। हर रोज हम लोग दुकान बंद करने के बाद लीला देखने पहुंच जाते हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पहले पंडाल में जय श्रीराम के नारे लगे और फिर मंचन शुरू हुआ।
विज्ञापन


मौसमगंज में कैकेयी-मंथरा संवाद के बाद श्रीराम के वन गमन और केवट लीला का मंचन हुआ। मंथरा से संवाद के बाद कैकेयी ने राजा दशरथ से अपना वचन निभाने को कहा और राम को वनवास की घोषणा हो गई। राम से वन में मिलने पहुंचे भरत बड़े भाई की चरण पादुका लेकर लौट आए। राजाजीपुरम के डाकघर कॉलोनी मैदान में अहिल्या उद्धार और गंगा पूजन की लीला का मंचन किया गया। रामलीला से पहले कथा व्यास जवाहर लाल ने भागवत कथा सुनाई।
विज्ञापन


कैकेयी और भरत में हुआ संवाद

आलमबाग में श्री रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से वेजीटेबल ग्राउंड में अलग-अलग प्रसंगों का मंचन हुआ। भरत और शत्रुघ्न ननिहाल से लौटकर आते हैं। उन्हें राम के वनवास जाने का पता चलता है तो कैकेयी और भरत में तीखी बहस होती है। भरत कहते हैं-न मैं पैदा यहां होता, न ऐसी दुर्दशा होती। पशु योनि थी अच्छी, पर न माता कर्कशा होती। अंत में भरत चित्रकूट पहुंचते हैं और राम-भरत मिलाप के साथ ही लीला का समापन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवट ने राम को नाव में बैठाने से किया इन्कार
ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी मंच पर राम का वन की ओर प्रस्थान हो चुका है। वह जब नदी पार कराने के लिए केवट से कहते हैं तो केवट पहले उन्हें यह कहकर इन्कार कर देते हैं कि आपके पांव में जादू है जिससे पत्थर भी स्त्री का रूप ले लेते हैं। हालांकि बाद में वे कहते हैं कि बिना पैर धुलाए वह श्रीराम को नाव में बैठने नहीं देंगे। इसके बाद केवट राम के पैर धुलवाकर उन्हेे सरयू पार कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed