फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bharat Jodo Nyaya Yatra: Priyanka Gandhi will join Rahul in Amethi

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल के साथ अमेठी, रायबरेली और वाराणसी में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, जानिए रूट

Mon, 12 Feb 2024 10:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 Feb 2024 10:28 PM IST
सार

Bharat Jodo Nyaya Yatra:राहुल गांधी की यात्रा 19 फरवरी को अमेठी पहुंच रही है। पार्टी इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में राहुल के साथ जुड़ेंगी। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyaya Yatra: Priyanka Gandhi will join Rahul in Amethi
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी को अमेठी पहुंच रही है। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। गौरीगंज के बाबूगंज में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। न्याययात्रा तेंदुआ में रात्रि विश्राम करेगी। इसको लेकर तैयारी पूरी करने का दावा किया गया है। अमेठी के अलावा प्रियंका गांधी वाराणसी और रायबरेली के कार्यक्रमों में भी रह सकती हैं। वाराणसी में राहुल गांधी काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे तो वहीं रायबरेली में एक बड़ी जनसभा का आयोजन होना है। 

विज्ञापन


सोमवार को गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कहा कि यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होकर नागालैंड, आसाम, अरुणचाल,पश्चिम बंगाल, विहार,झारखण्ड व अन्य राज्य होते हुए देश के 15 राज्यों से गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी। कहा कि अमेठी गांधी परिवार की कर्मभूमि है। ऐसे में सभी की निगाहें अमेठी में यात्रा के पहुंचने के बाद सफलता पर टिकी है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री व प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अमेठी में यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। संगठन प्रभारी मकसूद खान ने कहा संपूर्ण देश की निगाहें न्याय यात्रा को लेकर अमेठी की ओर है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के हर घर पर जाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश दें। बैठक में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, अनिल सिंह, आशीष शुक्ल, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, सेवादल,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,छात्र संगठन,अल्पसंख्यक सहित अन्य फ्रंटल संगठनों ने समेत सभी 17 ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा न्याय यात्रा का रूट
प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र ने न्याय यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा और मार्ग की जानकारी दी। बताया कि राहुल गांधी अठेहा से अमेठी कस्बा, सगरा तिराहा, बरामासी, ताला, टिकरिया बाईपास के रास्ते स्टेट बैंक, वी मार्ट, गौरीगंज कस्बा होते हुए बाबूगंज (निकट टोल प्लाजा ) पहुचेंगी। यहां पर जनसभा होगी। इसके बाद तेदुआ में यात्रा रात्रि विश्राम करके 20 फरवरी को रायबरेली के लिए रवाना होगी।

चंदौली में प्रवेश करेगी यात्रा

Bharat Jodo Nyaya Yatra: Priyanka Gandhi will join Rahul in Amethi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी और पड़ाव में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 17 को वाराणसी के गोलगड्डा मंदिर मार्ग से यात्रा शुरू होगी। इसी दिन प्रियंका गांधी के भी यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद यह यात्रा भदोही, प्रतापगढ़ होते हुए 19 को अमेठी पहुंचेगी। 20 को फुर्सतगंज से यात्रा शुरू होगी, फिर रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इन दोनों दिन भी प्रियंका गांधी उपस्थित रह सकती हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि प्रियंका गांधी से यूपी की पूरी यात्रा में मौजूद रहने की अपील की गई है। फिलहाल अभी एक से दो दिन उनकी मौजूदगी रहने की उम्मीद है। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि दोनों नेताओं के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed