{"_id":"65d40bb611a7bfef5e07da9e","slug":"bharat-jodo-nyay-yatra-rahul-gandhi-will-go-to-rae-bareli-after-appearing-in-sultanpur-court-2024-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nyay Yatra: रायबरेली पहुंची राहुल की न्याय यात्रा, जनता से बोले- डरना नहीं है जाति जनगणना के लिए लड़ना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nyay Yatra: रायबरेली पहुंची राहुल की न्याय यात्रा, जनता से बोले- डरना नहीं है जाति जनगणना के लिए लड़ना है
Tue, 20 Feb 2024 05:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला लखनऊ/रायबरेली/सुल्तानपुर
अमर उजाला लखनऊ/रायबरेली/सुल्तानपुर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:17 PM IST
सार
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायबरेली पहुंच गई है। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना के मुद्दे पर जोर दिया।
विज्ञापन
रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायबरेली पहुंच गई है। रायबरेली में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि डरना नहीं है। जाति जनगणना के लिए लड़ना है। जब तक जाति जनगणना नहीं होगी तब तक 73 फीसदी लोगों को पोस्टर लेकर सड़क पर भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओबीसी और दलितों के हक पर डाका डाला जा रहा है। यही वजह है कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की कहीं भी भागीदारी नहीं है। उन्होंने 69000 शिक्षकों की भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी को मंच पर बुलाकर समस्या पूछी और उसी के बहाने अपना पूरा वक्तव्य दलित और पिछड़ों पर केंद्रित किया।
विज्ञापन
मां सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद का परचा भरने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। इस बीच सोनिया ने अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता को भावुक पत्र भी लिखा था। भावुक पत्र मिलने के बाद से आमजन भी चाह रहे हैं कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य यहां से चुनाव लड़े।
विज्ञापन
न्याय यात्रा फुरसतगंज अमेठी से रायबरेली जिले में प्रवेश करेगी। संदी चौराहा से राही, मलिकमऊ, मोटल चौराहा, सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा, हाथी पार्क, चंदापुर होते हुए न्याय यात्रा सुपर मार्केट पहुंचेगी। सभी स्थानों पर स्वागत होगा। यहां राहुल गांधी जिले की जनता को संबोधित करेंगे।
सुपर मार्केट के कार्यक्रम के बाद यात्रा घंटाघर, कैपरगंज, कहारो का अड्डा, जहानाबाद, गल्लामंडी से होते हुए लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रतापुर पहुंचेगी। त्रिपुला, गंगागंज, हरचंदपुर, कुंदनगंज में स्वागत के बाद कन्नावा मोड़ पर राहुल गांधी असंगठित श्रमिकों से संवाद करेंगे। बछरावां के बाद टोल प्लाजा पार करके भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत होगा।
खाकी के साथ सादी वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
यात्रा को लेकर सोमवार को पुलिस अफसरों ने सुरक्षा को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खाकी वर्दी के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह को दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में यदि कोई व्यवधान डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शाम को लखनऊ में होगी जनसभा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को लखनऊ आएगी। यात्रा दोपहर करीब दो बजे रायबरेली पहुंचेगी, वहां से मोहनलालगंज होते हुए शाम 4 बजे केकेसी काॅलेज मोड़ पहुंचेगी। फिर नाका चौराहा, रकाबगंज चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चरक चौराहा होते हुए 5:30 घंटाघर पहुंचेगी, यहां जनसभा होगी। यहां से यात्रा ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा तिराहा व बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होते हुए पारा, अवध हास्पिटल चौराहा, पिकेडली होटल तिराहा, सैनिक स्कूल के रास्ते दरोगा खेड़ा होते हुए बंथरा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने बताया कि लखनऊ शहर के बीच से गुजरने वाली इस यात्रा में अलग-अलग स्थान पर पार्टी नेताओं की टीम मौजूद रहेगी, जो पूरी स्वागत आदि व्यवस्था को संभालेगी।