फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhamashah Award for eight traders

Lucknow News: आठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान

Mon, 29 Jun 2026 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhamashah Award for eight traders
आठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान
लखनऊ। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन और उद्योग संवाद की ओर से रविवार को गोमतीनगर के एक होटल में दानवीर भामाशाह जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोकहित और आत्मसम्मान के लिए सर्वस्व दान कर भामाशाह ने देशभक्ति और दानवीरता की मिसाल कायम की। धन कमाने की अपेक्षा उसका सही उपयोग अधिक महत्वपूर्ण होता है। जल शक्ति मंत्री व नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने व्यापारियों को भामाशाह सम्मान से नवाजा। इनमें आलोक आर्य, जगत नारायण, शिवम विश्नोई, रविंद्र जायसवाल, दीपक अग्रवाल, आनंद जायसवाल, अनीता अग्रवाल और राजेश्वरी त्रिपाठी रहे। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भामाशाह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। प्रत्येक जिले में सर्वाधिक टैक्स देने वाले पांच व्यापारियों को भामाशाह की उपाधि से सम्मानित करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने दोनों मंत्रियों से लखनऊ में एक कार्यालय की मांग की। मौके पर मनीष भटीयानी, संदीप अग्रवाल, किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी अग्रवाल ने किया।

आठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान

आठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान

आठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान

आठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान

आठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान

आठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed