फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bhakiyu's decision on Lucknow gherao will now be announced on September 5 in Kisan Panchayat in Khatauli

भाकियू का लखनऊ घेराव पर निर्णय अब पांच सितंबर को, खतौली में किसान पंचायत में होगा एलान

Fri, 30 Jul 2021 11:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Jul 2021 11:15 AM IST
सार

दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ के चारों तरफ डेरा डालने के निर्णय को भाकियू ने फिलहाल टाल दिया है। अब पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली में होने वाली किसानों की पंचायत में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bhakiyu's decision on Lucknow gherao will now be announced on September 5 in Kisan Panchayat in Khatauli
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ के चारों तरफ डेरा डालने के निर्णय को भाकियू ने फिलहाल टाल दिया है। अब पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली में होने वाली किसानों की पंचायत में इस पर निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, बीती 26 जुलाई को लखनऊ में संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया था कि किसानों की मांगों को लेकर मोर्चा ‘मिशन यूपी एवं उत्तराखंड’ चलाएगा। मोर्चा ने कहा था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे,  दिल्ली बॉर्डर पर धरना चलता रहेगा। इस मौके पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एलान किया था कि सरकार यदि किसानों की बात नहीं सुनेगी तो दिल्ली की तर्ज पर लखनऊ के चारों तरफ डेरा डालेंगे। अब तय किया गया है कि पांच सितंबर को खतौली में होने वाली किसान महापंचायत में इस पर फैसला किया जाएगा। राकेश टिकैत ने भी इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत में ही आगे की रणनीति तय होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि भाकियू लखनऊ में मोर्चा खोलकर दो जगह पर अपनी ताकत बांटना नहीं चाहती है। पहले रणनीति थी कि लखनऊ में भी दबाव बनाया जाए, लेकिन इससे आशंका  है कि किसानों की ताकत कहीं बंट न जाए। ऐसे में भाकियू पूरी तैयारी के साथ ही कोई कदम उठाना चाह रही है। लखनऊ में आंदोलन पर विचार के लिए आगे बढ़ाया गया समय इसी रणनीति का परिणाम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed