फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Betting after receiving mobile call from Nepal

नेपाल की कॉल पर हो रहा करोड़ों का खेल, राजधानी के कई इलाकों में बनाया अस्थायी ठिकाना

Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Betting after receiving mobile call from Nepal
नेपाल से एक कॉल आने के बाद राजधानी में लग जाते है करोड़ों रुपये सट्टेबाजी में। - फोटो : ??? ?????
आईपीएल सीजन-14 दोबारा शुरू होते ही सट्टेबाजों की लॉटरी लग गई। राजधानी में अस्थायी ठिकाना बनाकर सट्टेबाज कॉल का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

मैच शुरू होने के कुछ देर पहले ही नेपाल से कॉल आती है। इसके बाद शुरू हो जाता है सट्टे का खेल। करोड़ों रुपये का सट्टा राजधानी में लग रहा है। मंगलवार को विभूतिखंड पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा भी किया था।
आईपीएल मैचों के शुरू होते ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने निगरानी शुरू कर दी थी। इस बार सट्टेबाजों ने ऑनलाइन खेल शुरू किया।
फर्जी नामों से मोबाइल एप लिंक तैयार करते हैं। फिर उसे मैच शुरू होने के बाद रुपये लगाने वालों के मोबाइल पर भेज देते हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो इसके लिए सट्टेबाजों ने अलग-अलग मोबाइल का इस्तेमाल भी किया है।
विज्ञापन

सट्टे पर लगा रुपया का भी ऑनलाइन कराते है भुगतान
ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह को एसटीएफ ने कुछ दिन पहले इंदिरानगर से दबोचा था। इसमें रिंकू राजपूत और गुडंबा का कादिर था। पूछताछ में दोनों ने कुबूला था कि मोबाइल में एक लाइव लाइन लगाई जाती है। यह डब्बा फोन की तरह काम करता था। इस उपकरण के जरिए खिलाड़ियों को क्रिकेट मैच खेलने वाली टीमों के दाम के बारे में बताया जाता है। इस उपकरण से जुड़ने के लिए हर महीने दो हजार रुपये फीस देनी होती है। इसका नेटवर्क पूरे प्रदेश में सक्रिय रहता है। इसे चलाने वाला सटोरिया भी एक स्थान पर टिककर नहीं रहता है। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, गिरोह के तार कहां से जुड़े हैं। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, मामले में साइबर क्राइम सेल की टीम भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में होता है रुपया ट्रांसफर
आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी साइबर क्राइम भी कर रहे हैं। अमीनाबाद, रकाबगंज, गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम, गुडंबा, सुशांत गोल्फ सिटी, महानगर, अलीगंज इलाके में सट्टेबाजी का खेल हो रहा है। वेबसाइट (बेटफेयर) के जरिए हर मैच पर रुपये लगाये जा रहे हैं। प्रति मैच 100 से 10 हजार रुपये की राशि लगाई जाती है। वहीं, 50 हजार से लाखों रुपये बड़ी राशि के लिए नेपाल में बैठे गिरोह के सरगना की अनुमति ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed