फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Beni says Mulayam is behind the power of communal forces.

'सांप्रदायिक ताकतों की मजबूती में मुलायम का हाथ'

Mon, 10 Nov 2014 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Mon, 10 Nov 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
Beni says Mulayam is behind the power of communal forces.

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार में इतना दम नहीं है कि वह मोदी का विरोध कर सके। कहा कि किसी भी प्रदेश में क्षेत्रीय दल की सरकार केंद्र की सरकार के आगे खड़ा होने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है।

विज्ञापन


अपने आवास पर सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब बेनी बाबू ने कहा कि अरब देशों में बढ़ती आतंकी गतिविधियों से देश व पीएम दोनों को बहुत बड़ा खतरा है।

बेनी बाबू ने कहा कि देश व प्रदेश में आज जो सांप्रदायिक पार्टियां मजबूत हुई है उन्हें बढ़ाने में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का सबसे अहम रोल है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज मोदी कह रहे है कि कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया है। उन्हें पता होना चाहिए कि आज भारत दुनिया में मुद्रास्फीति के मामले में चौथे स्थान पर है। उसमें सिर्फ कांग्रेस का ही अहम रोल है।

विज्ञापन

मोदी राज में सिर्फ झाडू बिक्री ही बढ़ी

Beni says Mulayam is behind the power of communal forces.

बेनी ने कहा, मोदी ने अपने छह माह के कार्यकाल में झाड़ू की बिक्री बढ़ाने के अलावा कौन सा काम किया है। मोदी द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान तो सराहनीय है, पर आज जरूरत है कि विदेशों के तर्ज पर मशीनें लगाकर, गांव-गांव व्यापक सफाई अभियान चलाने की।

कहा कि हम मरते दम तक कांग्रेस में ही रहेंगे। वहीं एससी आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से बेनी बाबू ने मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed