{"_id":"20662175fff5b99da2b6b6f7f92fbff0","slug":"beni-prasad-verma-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के बेनी मुलायम पर हुए 'फिदा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया के बेनी मुलायम पर हुए 'फिदा'
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Mar 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री व गोंडा से कांग्रेस प्रत्याशी बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि कांग्रेस दफ्तर में हुए हमले में सपा का कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के कारण ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
शुक्रवार की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे कांग्रेसियों की सोई वीरता जगाने आए हैं।
उन्होंने माना कि इस घटना के बाद जिस तरह की प्रतिक्रिया होनी चाहिए थी वह नहीं हुई है। उन्होंने कहा, इस घटना के बाद कांग्रेसियों को सीएम आवास घेर लेना चाहिए था।
विज्ञापन
बेनी शनिवार शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा, कांग्रेस दफ्तर पर यह चौथा हमला हुआ है।
किसी राष्ट्रीय पार्टी के दफ्तर पर इस तरह का हमला यह दर्शाता है कि कानून व्यवस्था के क्षेत्र में प्रदेश की दशा कितनी खराब है।
कांग्रेस फिर से सत्ता में आने जा रही है, इस कारण सपा व भाजपा बौखला गई हैं। उन्होंने कहा, साबिर अली को भाजपा में शामिल करने से इस पार्टी का चाल, चरित्र व चेहरा उजागर हो गया है।
विज्ञापन